Home Guard Vacancy | होमगार्ड भर्ती 2020 राजस्थान - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Thursday, March 5, 2020

Home Guard Vacancy | होमगार्ड भर्ती 2020 राजस्थान

Home Guard Vacancy | होमगार्ड भर्ती 2020 राजस्थान

 

दोस्तों आज हम यहां एक और नई भर्ती के बारे में बात कर रहे हैं। जो भाई बहिन बहुत कम पढे लिखे हैं यह वैकेंसी उन्हीं के लिए है। यदि आप 8वीं कक्षा पास हैं तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे हम पूरी डीटेल से बातें करेंगे। यह भर्ती है होमगार्ड की है और राजस्थान में निकली है। यहां आपको होमगार्ड भर्ती योग्यता, होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन, होमगार्ड की सेलेरी आदि के बारे में बताया जाएगा।

होमगार्ड भर्ती के लिए योग्यता

सबसे पहले बात करें योग्यता की तो 8वीं पास आवेदन कर सकते है। यदि आप कंप्यूटर जानते हैं तो आपको अधिक चांस मिलेगा। इसके लिए अन्य योग्यताएं भी हैं जो कि आप होमगार्ड भर्ती 2020 नोटीफिकेषन में भी देख सकते हैं।

कौन करे आवेदन

इस भर्ती के लिए महिला और पुरूष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्र 18 से 35 साल रखी गई है।
फीस की बात करें तो सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए 200 रूपए और अन्य सभी के लिए 175 रूपए रखी गई है।
इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। सीधे फिजीकल होगा। फिजीकल कैसे होगा इसके लिए आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

कितनी मिलेगी सेलेरी

वो समय गया जब होमगार्ड के जवानों को बहुत कम वेतन दिया जाता था। अब उन्हें अच्छा खासा वेतन दिया जाता है। होमगार्ड के रूप में सेवा देने पर 693 रूपए प्रतिदिन और चतुर्थ श्रेणी के रूप में सेवा देने पर 590 रूपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है।
इसके अलावा अन्य भत्ते आदि भी दिए जाते हैं।
होमगार्ड के जवान पुलिस जवानों के साथ मिलकर काम करते हैं। और कानून व षांति व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देते हैं।

कितने समय के लिए होती है भर्ती

इस भर्ती में नियमानुसार 5 साल के लिए भर्ती की जाती है। इसके बाद फिर से प्रोसेस पूरा करना होता है। होमगार्ड भर्ती प्रोसेस जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

दोस्तों आपको अन्य जानकारी चाहिए तो आप यहां किलक करें।

आफीषियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment

Pages