Duration of Gram Panchayat Assistants increased by 1 year : ग्राम पंचायत सहायकों की अवधि 1 साल बढ़ाई
ग्राम पंचायत सहायकों की अवधि 1 साल बढ़ाई
|
जयपुर | शिक्षा विभाग ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत सहायक पद पर लगे मानदेय कर्मियों की अवधि 1 साल बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत सहायकों को पिछले साल 29 मई को एक साल के लिए 6000 रु. मासिक मानदेय पर लगाया गया था। अब उनकी अवधि एक साल और बढ़ने से 27 हजार पंचायत सहायकों को राहत मिली है। अवधि बढवाने के लिए पंचायत सहायक को कार्य के संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही उसकी अवधि एक साल के लिए और बढ़ सकेगी। |
सोर्स :- दैनिक भास्कर
No comments:
Post a Comment