G.K March 2018 Part 2 : सामान्य ज्ञान मार्च 2018 पार्ट 2 - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 1, 2018

G.K March 2018 Part 2 : सामान्य ज्ञान मार्च 2018 पार्ट 2

G.K March 2018 Part 2 : सामान्य ज्ञान मार्च 2018 पार्ट 2

National G.K, Rajasthan G.K, G.K, International G.K, Current G.K by competition boss

1 वोइला डेसमंड
-कनाड़ा निवासी हैं, जिनकी फोटो 10 डॉलर के नोट पर लगाई गई है। कनाड़ा में पहली बार ऐसा हुआ है। यह रंगभेद के  विरोधी है।
2 उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाली मैट्रो ट्रेन है।
-पिंक मैट्रो
3 घनश्याम दास बिड़ला पुरस्कार 2018 किसे दिया गया।
-डॉ राजन शंकरनारायण को। ये जीव विज्ञानी हैं।
4 दूसरी बार नेपाल की राष्ट्रपति बनी हैं।
-विद्या देवी भंडारी
5 ट्विटर इंक का सीटीओ यानि चीफ टेक्निकल ऑफिसर किसे बनाया गया है।
-पराग अग्रवाल को
6 उबेर इंडिया का ब्रांड एंबेसेडर किसे बनाया गया है।
-विराट कोहली को
7 पैसिव यूथनेशिया क्या है। इसके बारे में 20 शब्दों में बताइये।
-इच्छा मृत्यु को पैसिव यूथनेशिया कहते हैं। हाल ही 9 मार्च 2018 में इसे मंजूरी देने वाला भारत 22वां देश बन गया है।
8 वडाली ब्रॉदर्स में हाल ही किस का देहांत हो गया और जोड़ी अधूरी रह गई।
-वडाली ब्रॉदर्स में प्यारे लाल वड़ाली और पूरन चंद वडाली का नाम लिया जाता है। इनमें से प्यारेलाल वडाली का निधन हो गया।
9 हाल ही अजमेर में ख्वाजा मोइनुद़्दीन चिश्ती का कौनसा उर्स परवान चढ़ा।
-806 वां
10 शूटिंग वर्ल्डकप में भारत को कितने मैडल मिले और भारत कौनसे स्थान पर रहा।
-भारत को 9 गोल्ड, 5  सिल्वर और 8 कांस्य पदक मिले। कुल 22 पदक जीतकर भारत प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। मनुभाकर ने 4 गोल्ड जीते।  इस प्रतियोगिता में 25 मीटर पिस्टल टीम का गोल्ड भारत को  मिला है।
11 टी 20 महिला क्रिकेट ट्राई सिरीज की मेजबानी पहली बार भारत को दी गई है। इसमें कौनसे तीन देश शामिल हैं।
-भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
12 महात्मागांधी ने किस स्थान पर काठियावाड़ी पगड़ी नहीं पहनने का संकल्प लिया था।
-खेड़ा में
13 दूसरी बार चीन का राष्ट्रपति किसे बनाया गया है।
-शी जिनपिंग को
14 एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
-भावना कांत। पहली महिला अवनी चतुर्वेदी थी। भावना बिहार राज्य से हैं।
15 डिस्कस थ्रो में पैरा ऐथलेटिक्स में कांस्य पदक विजेता राजस्थान की  खिलाड़ी का नाम क्या है। ये गेम दुबई में हुए थे।
-सुमन ढाका
16 हाल ही चुने गए राजस्थान के नए राज्यसभा सदस्यों के नाम बताओ।
-डॉ किरोड़ी लाल मीणा, मदनलाल सैनी और भूपेन्द्र यादव। अब राजस्थान से सभी 10 राज्यसभा सांसद भाजपा के हो गए हैं।
17 चौथी बार रूस का राष्ट्रपति किसे चुना गया है।
-ब्लादिमिर पुतिन को।
18 हिन्दी  फिल्म अभिनेता इरफान खान को कौन सी बीमारी हुई, जिसके कारण उन्हें उपचार के लिए विदेश में जाना पड़ा।
-न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर
19 होली पर डाक टिकट जारी करने वाला विश्व का इकलौता देश कौनसा है।
-गुयाना
20 1 अप्रेल 2018 से सांसदों के भत्तों में कितने प्रतिशत वृद्धि की गई है।
-55 प्रतिशत की ।
21 ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रेल से हो रहे कॉमनवैलथ गेम्स में भारत की ओर से फ्लैग बीयरर कौन हैं।
-बैडमिंटन प्लेयर पीवी संधु हैं।
22 चारा घोटाले में लालू यादव को कितने वर्ष की सजा दी गई है।
-14 वर्ष की। 60 लाख का जुर्माना। यह सजा सीबीआई कोर्ट ने दी है।
23 हाल ही चर्चा में रही कैम्ब्रिज एनालिटिका क्या है।
-यह एक ब्रिटिश कंपनी है जो कि फेसबुक डाटा लीक मामले में चर्चा में है। यह सब एक एप से हुआ जिसे एलेगजेंडर कोगन ने बनाया था।
24 जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष कौन हैं।
-अरुण जेटली हैं।
25 इंट्रा स्टेट ई-वे बिल कब से लागू होगा।
-15 अप्रेल 18 से ट्रॉयल बेससे पर लागू होगा।
26 पहला जावेद अख्तर साहित्य सम्मान किसे दिया गया।
-सूर्यभानु गुप्ता को दिया गया। ये गीतकार और शायर हैं।  इसके तहत एक लाख रुपए नगद और प्रशस्ती पत्र दिया जाता है।  इस पुरस्कार की विशेषता यह है  कि पुरस्कार जिसे देना है उसका चयन खुद जावेद अख्तर करते हैं।
27 सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं।
-दीपक मिश्रा
28 बाडमेर के किस प्लेयर को भारत की दिव्यांग क्रिकेट टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
-इकबाल खान को
29 एशियन पावन लिफिटंग प्रतियोगिता एक अप्रेल से राजस्थान के किस शहर में होगी।
-उदयपुर में
30 इसरो अध्यक्ष कौन हैं।
-के सिवन ।
31 डॉक्टर्स की रिटायर मेंट उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर कितनी की गई है।
-65 वर्ष की गई है।
32 राजस्थान राज्य सरकार कितनी उपजों का समर्थन मूल्य तय करती है।
-22 उपजों का ।
33 राजस्थान सरकार ने बजट 2018-19 की घोषणानुसार उत्पादन लागत का कितन गुना समर्थन मूल्य देने की घोषणा की है।
-1.5 गुना
34 पांचवां मक्का सम्मेलन कहां हुआ।
-नई दिल्ली में।
35 70 साल बाद किस देश ने एअर इंडिया के इजराइल जाने वाले विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की छूट दी है।
-साउदी ने। पहले ये विमान ओमान होते हुए इजराइल जाते थे। पहले 9.35 घंटे लगते थे। अब केवल 7. 25 घंटे लगेंगे।
36 राजस्थान कृषि अनुसंधान परिषद, रारी ने बाजरे की कौन सी दो नई किस्में इजाद की हैं।
-RSB 233 और RSB 234 नई किस्में हैं। इनमें आयरन की मात्रा 80 से 90 प्रतिशत है।
37 एनसीईआरटी के नेशनल गुणवत्ता सर्वे में राजस्थान कौन से दो शहर प्रथम स्थान पर रहे हैं।
- झुंझुनूं जिला प्राथमिक स्तर पर और नागौर जिला उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम रहा है।
39 बॉल टेंपरिंग मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के किन खिलाड़ियों को दोषी करार दिया गया है।
- इसमें बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक एक वर्ष का और कैमरून बैनक्राफ्ट को 9 माह का बैन दोषी मानते हुए लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad