Mass crowd gathered in the Congress rally in malakhera : राजस्थान से शुरू होगा भाजपा का पतन-सुष्मिता देव - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 23, 2018

Mass crowd gathered in the Congress rally in malakhera : राजस्थान से शुरू होगा भाजपा का पतन-सुष्मिता देव

Larg crowd gathered in the Congress rally in malakhera

कांग्रेस की सभा में जुटी भारी भीड़

राजस्थान से शुरू होगा भाजपा का पतन-सुष्मिता देव



अलवर। अलवर लोकसभा उपचुनाव के तहत मंगलवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे में कांग्रेस की ओर से विशालजनसभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व असम के सिल्चर से सांसद सुष्मिता देव, राजस्थान प्रभारी वीणा देशवाल एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेहाना रयाज चिश्ती, जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली,ख्पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत व अन्य वकताओं ने सभा को संबोधित किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कर्णसिंह यादव को जिताने की अपील की।

महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी




जिला महिला कांग्रेस कमेटी की श्रीमती कमलेश सैनी के नेतृत्व में मालाखेड़ा में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत हुई सभा में सुष्मिता देव ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। किसान और आमजन परेशान है। देश में राजस्थान के उपचुनाव से बदलाव की शुरुआत होगी। केंद्र व राजस्थान में भाजपा की सरकार है। इन्होंने जितने वादे लोगों से किए वे अधूरे हैं। सरकार कुछ नहीं कर पाई। महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। किसान व गरीब परेशान हैं। पूरा देश लोकसभा चुनाव के इंतजार में है। राजस्थान की जनता के पास सुनहरा अवसर है। इस चुनाव के जरिए जनता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बताएगी कि उनके दिल में कितना दर्द है। सुष्मिता देव ने कहा कि राहुल गांधी का प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अलवर के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह के ऊपर पूरा भरोसा है। राजस्थान में आने वाले उपचुनाव के नतीजे देश में कांग्रेस की जीत का ट्रेंड शुरू करेंगे। यह लोकसभा चुनाव तक चलेंगे। कांग्रेस तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। जनता में सरकार की छवि खराब हो चुकी है। मुख्यमंत्री महलों में बैठकर चुनिंदा लोगों से ही बात करती हैं। वह पबिलक को फेस नहीं कर पा रही हैं। जनता के दिल से मुख्यमंत्री हार चुकी हैं। कांग्रेस जाति की राजनीति नहीं करती। वह विकास के मुद्दे को लेकर चलती है। गहलोत सरकार के समय प्रदेश में बहुत काम हुआ। उन्हें कांग्रेस जनता के बीच लेकर जा रही है।

गरीबों का जीना मुश्किल 

प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रयाज चिश्ती ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह महिला विरोधी साबित हुई है। रसोई गैस, मिट्टी तेल, आटा-दाल, सबजी के दामों में भाजपा सरकार ने बेतहाशा वृद्धि कर गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है। उपचुनाव में सभी को ऐसी जन-विरोधी भाजपा सरकार को जनता कड़ा सबक सिखायेगी और कांग्रेस तीनों उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई, राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा, प्रवकता सोनाक्षी वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, जिला पार्षद वन्दना व्यास, प्रधान प्रेम पटेल, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, राष्ट्रीय महासचिव शकुन्तला रावत, पूर्व प्रदेश महासचिव श्रीमती सावित्री मीणा, प्रदेश सचिव बबीता दिल्लीवाल एडवोकेट, प्रदेश सचिव अलवर प्रभारी विजय बाला शर्मा, मालाखेड़ा बलॉक अध्यक्ष ममता सैनी, जिला महासचिव रवीना शकील खान, सावित्री सैनी, पूर्व सरपंच कमलेश सैनी, भरतपुर जिलाध्यक्ष रिक्की सिंह, सुनीता शर्मा, सरोज चाकर, नीलम शर्मा, रेखा लोहिया, कुन्ती देवड़ा, दौसा जिलाध्यक्ष, रेणु कटारिया, बिंदिया सैनी, सीता सैनी सहित हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad