Do you know why women apply vermilion after marriage : आपको पता है कि विवाह के बाद सिंदूर क्यों लगाती हैं लड़कियां - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 29, 2018

Do you know why women apply vermilion after marriage : आपको पता है कि विवाह के बाद सिंदूर क्यों लगाती हैं लड़कियां

Do you know why women apply vermilion after marriage

आपको पता है कि विवाह के बाद सिंदूर क्यों लगाती हैं लड़कियां


COPY CODE SNIPPET

हमारा देश भारत परंपराओं से लबरेज देश है। हर अवसर पर अनेक परंपराएं हैं और हम निभाते भी हैं। लेकिन यह जानने का प्रयास नहीं करते कि इसके पीछे कुछ कारण भी है। ऐसी ही एक परंपरा है सिंदूर लगाना। भारत में जब भी किसी हिंदू की शादी होती है उस समय लडका लडकी की मांग में लाल रंग का सिंदूर लगाता है। लेकिन इसका कारण क्या है और यह क्यों लगाया जाता है आज हम इसी का रहस्य आपको बताने जा रहे हैं।

परम्परा क्या है


सिंदूर लगाकर वह लडकी को अपनी पत्नी मान लेता है और उस दिन के बाद लडकी रोजाना अपनी मांग में सिंदूर लगाती है। सामान्य रूप से तो सिंदूर का महत्व शादीशुदा लड़कियों के लिए मंगलसूचक माना जाता है। एक तरह से देखा जाए तो यह लडकी के चेहरे का सौंदर्य बढ़ाने में भी सहायता करता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह पति की लंबी उम्र के लिए लगाया जाता है। इसी लिए कुआंरी लड़कियों के लिए एवं विधवा स्त्रियों के लिए इसका लगाना मना है।

वैज्ञानिक कारण


वैज्ञानिकों के अनुसार मांग में जिस स्थान पर सिंदूर लगाया जाता है वह स्थान अधिम नामक मर्म के ठीक ऊपर का भाग है। देखा जाए तो पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों के शरीर का यह स्थान अधिक कोमल होता है और सिंदूर में पारे के समान एक धातु पाई जाती है जो शरीर को विद्युतीय ऊर्जा नियंत्रण करने में काम आती है। वैज्ञानिक ऐसा कहते हैं कि स्त्रियों को सिंदूर इसलिए लगाना भी आवश्यक है कि यह  उस मर्म स्थल को बाहरी दुष्प्रभाव से बचाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad