Journalist Club of Rath Media constituted : जर्नलिस्ट क्लब ऑफ़ राठ मीडिया की कार्यकारिणी का गठन - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 11, 2017

Journalist Club of Rath Media constituted : जर्नलिस्ट क्लब ऑफ़ राठ मीडिया की कार्यकारिणी का गठन

राठ पत्रकार संगठन के शशि अध्यक्ष


बहरोड! गौरवशाली राठ क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर जर्नलिस्ट क्लब ऑफ़ राठ मीडिया का गठन किया है |
पत्रकार संगठन जर्नलिस्ट क्लब ऑफ राठ मीडिया की बैठक रविवार को वरिष्ठ पत्रकार शशि कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई|  इसमें जर्नलिस्ट क्लब ऑफ राठ मीडिया की कार्यकारिणी का गठन किया गया|

इसमें राठ क्षेत्र की चार तहसीलों बहरोड़, नीमराणा, मुंडावर और बानसूर के डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया| बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने शशि कुमार यादव को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना|

साथ ही सभी ने सर्वसम्मति से राम प्रताप शर्मा, रामानंद राठी, आर एस मलिक एवं लक्ष्मी नारायण शर्मा को जर्नलिस्ट क्लब ऑफ राठ मीडिया का संरक्षक बनाया|

चारों तहसीलों से एक-एक उपाध्यक्ष संजय मोरीजावाला बानसूर, महेंद्र शर्मा बहरोड, हेम सिंह चौहान नीमराणा एवं  लोकेश रोघा मुंडावर बनाए गए|
सतपाल यादव महासचिव एवं हनुमान गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए| कार्यकारिणी सदस्यों में सुबे सिंह धामा, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव,  मनीष सोनी, महेश जांगिड़, धर्मेंद्र चरखिया, अनिल शर्मा व धीरेंद्र गुप्ता को शामिल किया गया|
महेश जांगिड़ को संगठन के मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया|  जर्नलिस्ट क्लब ऑफ राठ मीडिया की आगामी बैठक 17 दिसंबर को सोडावास में रखी गई है| 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad