अलवर। प्रदेश की मुख्यमंत्री शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम के लिए अलवर पहुंची। यहां उन्होंने अलवर रिसोर्ट में विभिन्न समाज के पदाधिकारियों से बातचीत की और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री सुबह कार्यक्रमानुसार अलवर पहुंची। यहां अलवर रिसोर्ट में जनसंवाद के लिए व्यवस्था की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के लोगों से एक एक कर मुलाकात की और उनकी बात सुनी।
यादव समाज, खटीक समाज, ब्राह्मण समाज, मीणा समाज, कोली समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज सहित अनेक समाजों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें विभन्न समस्याएं बताई और सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं के लिए कुछ समाज के लोगों ने धन्यवाद भी दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों से बातचीत की और एक एक कर सरकार की योजनाओं की समीक्षा विभागवाईज की। कई मौकों पर अधिकारियों से जवाब देते नहीं बना। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, विधायक जयराम जाटव, जिला कलेक्टर राजन विशाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment