नगर निगम कर्मी अब रोजाना सुबह गाएंगे राष्ट्रगान - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 31, 2017

नगर निगम कर्मी अब रोजाना सुबह गाएंगे राष्ट्रगान

टाइम पर आए निगमकर्मी
जयपुर। स्कूलों के बाद सरकारी कार्यालयों में अब पहली बार कर्मचारी राष्ट्रगान गाते हुए दिखेंगे जयपुर नगर निगम में यह अनूठी पहल की है निगम कर्मचारियों को ऑफिस में घुसने से पहले राष्ट्रगान गाना होगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को पहली बार जयपुर नगर निगम से हो गई। राष्ट्रगान के बाद शाम को ऑफिस से निकलने समय कर्मचारियों को राष्ट्रगीत भी गाना होगा।

नगर निगम मुख्यालय में मेयर अशोक लाहोटी के आदेश के बाद आज जैसे ही कर्मचारी ऑफिस आए तो उन्होंने सुबह 9.50 बजे पर राष्ट्रगान के साथ इस अनूठी पहल की शुरुआत की। इस मौके पर ज्यादातर कर्मचारी मौजूद रहे। अब रोजाना नगर निगम में यही सिलसिला रहेगा।
मंगलवार सुबह महापौर अशोक लाहोटी ने कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया और कामकाज शुरू किया। इसी के साथ राष्ट्रगान के साथ कामकाज शुरू करने वाला जयपुर नगर निगम देश का पहला सरकारी कार्यालय बन गया है। मंगलवार को सुबह-सुबह सभी कर्मचारी निर्धारित समय से पहले कार्यालय पहुंच गए। वहां तय समय के अनुसार महापौर अशोक लाहोटी के साथ सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और उसके बाद सभी कर्मचारी-अधिकारी अपने-अपने दफ्तर पहुंचे और कार्य शुरू किया। खास बात यह है कि अब यह व्यवस्था जयपुर नगर निगम के जोन ऑफिसों में भी लागू होगी। नगर निगम मुख्यालय में राष्ट्रगान के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी और पार्षद मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad