आखिर गर्ल्स होस्टल तक क्यों जाता था डेराप्रमुख की गुफाओं का रास्ता - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 8, 2017

आखिर गर्ल्स होस्टल तक क्यों जाता था डेराप्रमुख की गुफाओं का रास्ता

आखिर गर्ल्स  होस्टल तक क्यों जाता था डेराप्रमुख की गुफाओं का रास्ता



दोस्तों डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तो जेल चला गया। लेकिन पीछे छोड़ गया हजारों हजार कहानियां। वे कहानियां जिन्हें रोजाना हजारों लोग लाखों करोड़ों लोगों को सुना रहे हैं। इन कहानियों के रचयिता डेरा प्रमुख तो हैं हीं लेकिन उनसे भी अधिक इसका रचचिता है मीडिया और पुलिस। पुलिस जहां नित नई जानकारियां डेरे के बारे में उजागर कर रही है वहीं मीडिया उन जानकारियों को उजागर कर रहा है। तो आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ जानकारियां जिन्हें पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।




डेरे में चलता था यह सब

डेरा वैसे तो धार्मिक स्थान बता कर प्रचारित किया गया। लेकिन बाद में जैसे जैसे उसके अनुयाइयों की संख्या बढऩे लगी वैसे वैसे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मन में लालच घर करता गया। वह धर्मगुरु से पहले व्यापारी बना फिर बिजनेस मैन और फिर बन गया हैवान। उसकी हैवानियत की सजा तो उसे कोर्ट ने दे दी लेकिन अभी बाकी है उसके राज खुलना। जिससे डेरे और डेराप्रमुख की सामाजिक प्रतिष्ठा समाप्त हो सकती है।

डेरे में इन सब का क्या काम

डेरा एक धार्मिक आश्रम था। यहां प्रवचन दिए जाते थे। बाद में स्कूल खोले गए और इसके बाद कॉलेज। लड़कों के स्कूल के साथ ही लड़कियों के स्कूल और कॉलेज भी खोल दिए गए। लेकिन इन स्कूलों कॉलेजों में पढऩे वाली लड़कियों पर गुरमीत राम रहीम की नीयत अच्छी नहीं थी जबकि वह खुद दो जवान बेटियों का बाप था। अगर देखा जाए तो डेरे में स्कूल और कॉलेजों का क्या काम। यदि शिक्षा देनी ही थी तो प्रवचनों के माध्यम से दी जा सकती थी।

डेरे की गुफाओं के चोर रास्ते का सच

डेरे में अनेक गुफाए बनी हुई थी। यह गुफाएं डेरा प्रेमियों के लिए भी रहस्यमयी थी। क्योंकि अंदर क्या होता था यह राज केवल गुरमीत राम रहीम और डेरे के कुछ हनीप्रीत जैसे लोग ही जानते थे। लेकिन पुलिस जांच में इन गुफाओं का एक रास्ता मिला है जो गल्र्स होस्टल की ओर जाता था। पुलिस को शक है कि इस रास्ते का उपयोग गुरमीत गल्र्स होस्टल तक जाने आने में और होस्टल की लड़कियों को गुफा तक लाने ले जाने के लिए किया जाता था। रास्ता एक अलमारी से होकर खुलता था जिस पर ताला लगा था। यह अलमारी गल्र्स होस्टल में खुलती थी। पुलिस ने ताला तोड़कर यह राज उजागर किया है। क्योंकि डेरा के लोगों ने यह ताला नहीं खोला था।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी हो तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad