एक मिनट से भी कम समय में पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का आसान तरीका
दोस्तों सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। इसलिए अब सभी को अपना पैन कार्ड नंबर आधार कार्ड नंबर से लिंक करना होगा। ऐसा नहीं करने पर अनेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। सरकार ने हालांकि इसकी डेड लाइन बढ़ाकर 31 दिसम्बर कर दी है। यह पहले 31 अगस्त थी। लेकिन हम जितना जल्दी ऐसा कर लें उतना अच्छा होगा। आज हम आपको पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे।
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
जब आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें उस समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर गड़बड़ हो सकती है। पहली बात तो यह है कि आधार कार्ड ओर पैन कार्ड में दी गई आपकी डीटेल अलग अलग नहीं हों। जैसे नाम जन्म तिथि आदि। क्योंकि अगर ये डीटेल अलग अलग हुई तो लिंक नहीं होगा। अगर ऐसा है तो आप पहले ही दोनों में एक जैसी डीटेल के लिए करक्शन करा सकते हैं। इसके बाद आप महज एक एसएमएस से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं।ऐसे कराएं बड़ी आसानी से लिंक
सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं और अंगेेजी में यूआईडीपीएन / UIDPN टाइप कर स्पेस दें। फिर अपना आधार नंबर टाइप करें और फिर से एक स्पेस दें। अब अपना पैन नंबर टाइप करें।
(UIDPN-SPACE-Adhar no.Pan no). अब आपका मैसेज पूरा हो गया है। यह ध्यान रखें कि मैसेज कैपिटल लैटर्स यानि बडे अक्षरों में ही टाइप करने हैं और इसमें कोई गलती नहीं हो। सेंड करने से पहले एक बार मिलान जरूर कर लें। अब इस मैसेज को आप 567678 या फिर 56161 पर भेज दें। इतना करते ही आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। इसकी जानकारी आपके मैसेज बॉक्स में आ जाएगी।
नहीं किया लिंक तो होंगे ये नुकसान
यदि आपने अपना पैन नंबर आधार नंबर से लिंक नहीं किया है तो आपको कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आपको आयकर विभाग का नोटिस मिल सकता है। इसके अलावा आप इनकमटैक्स नहीं भर पाएंगे। आप पर जुर्माना भी लग सकता है। इसके बिना आप व्यापार में घाटा होने पर क्लेम नहीं कर पाएंगे और न ही आईटीआर फाइल करने के बाद आपका रिफंड वापिस आ पाएगा। इन सब नुकसान से बचने के लिए समय से पहले ही यदि पैन नंबर को आधार से लिंक करा लिया जाए तो बेहतर होगा।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही उपयोग जानकारी के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment