बादाम के पूरे फायदे चाहिए तो इस तरीके से खाना चाहिए
दोस्तों बादाम सूखा मेवा है और इसे कई तरीके से खाया जाता है। सूखा भी खाया जाता है और भिगो कर भी। इसके अलावा हलवा बनाकर भी बादाम खाया जाता है। लेकिन बादाम खाने का यदि तरीका सही नहीं है तो हमें बादाम के पूरे फायदे नहीं मिल पाते। बादाम खाना बेकार हो जाता है। सर्दियों और गर्मियों में बादाम खाने के तरीके अलग अलग होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तरीके बताएंगे।
गर्मियों में बादाम खाने का यह सही तरीका है
यदि मौसम गर्मी का है तो बादाम को रात में भिगो दें। इसके साथ ही आपको सौंफ भी भिगोनी है। यदि बादाम गिरी दस के करीब हैं तो बीस ग्राम सौंफ साथ में भिगोएं। सुबह इसी पानी के साथ बादाम का छिलका उतार कर सौंफ और छिले हुए बादाम पीस लें। अब इसमें धागे वाली मिश्री मिलाएं और मीठा कर इसका सेवन खाली पेट करें। रोजाना इसका सेवन गर्मियों में इसी तरीके से करें । इससे आपका दिमाग काफी तेज हो जाएगा।सर्दियों में ऐसे खाएं बादाम
यदि मौसम सर्दी का है तो बादाम खाने का तरीका कुछ अलग होगा। सर्दियों में बादाम भिगो कर इसे दूध के साथ खाएं। इसे पीसकर दूध में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं और सीधे चबा चबाकर खाने के बाद दूध भी पी सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आपको बादाम के पूरे फायदे मिलेंगे।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment