गुरमीत राम रहीम के डेरे में मिली इन चीजों के बारे में जानकार हैरान रह गए लोग
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के शोषण के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आरोपित ठहरा चुकी है। इस बारे में सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। तब तक बाबा जेल में बंद हैं। लेकिन इस बीच उनके सिरसा के आश्रम के बारे में जो जानकारियां सामने आ रही हैं वे चौंकाने वाली हैं।
पैट्रोल पंप भी अंदर ही
डेरा सच्चा सौदा के सिरसा आश्रम में बाबा के दो पैट्रोल पंप आश्रम के अंदर ही हैं। इन पर आश्रम की गाडिय़ों को पर्ची के आधार पर पैट्रोल मिल जाता है। लेकिन यह खतरनाक भी है क्योंकि कई बार लाखों लोग अंदर रहते हैं।सब सामान अंदर ही
आश्रम में खाने पीने से लेकर कपड़े सीलने का काम आश्रम के अंदर ही होता है। आश्रम में ही सब्जियां उगाई जाती हैं और कपडे भी सिले जाते हैं। बाहर से बहुम कम चीजे मंगाई जाती हैं। सब्जियां भी आश्रम में ही उगाई जाती हैं और दाल से लेकर आलू और टमाटर तक बाहर से नहीं खरीदे जाते। सब आश्रम में ही उगाए जाते हैं। इससे आपको आश्रम की विशालता का पता लग गया होगा।बाबा के लिए बैटरी की गाड़ी
आश्रम में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बाबा आश्रम में एक कार के जरिये घूमते थे जो कि बिजली की बैटरी से चलती है। इसके अलावा सारे टीव चैनल्स पर बाबा के बारे में प्रसारित समाचारों को उसके चेले चपाटी रिकॉर्ड भी करते हैं और रिकॉर्ड रखते भी हैं।विशाल वॉशिंग मशीन
गुरमीत राम रहीम के डेरे में जो वॉशिंग मशीन है उसके बारे में जानकर ऐसा कोई नहीं है जो चौंके बिना रह सके। यह वॉशिंग मशीन एक विशाल कुएं के आकार की है और इसमें पंद्रह हजार कपड़े एक साथ धुल सकते हैं। आश्रम में इसके अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है जो चौंकाने वाला है।दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment