सोने से पहले दूध के साथ लें ये चीजें तो होंगे गजब के फायदे - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 15, 2017

सोने से पहले दूध के साथ लें ये चीजें तो होंगे गजब के फायदे

सोने से पहले दूध के साथ लें ये चीजें तो होंगे गजब के फायदे

 


दोस्तों हम सभी सोने से पहले दूध पीते हैं। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन यदि दूध के साथ विभिन्न प्रकार से किया जाए तो इससे गजब के फायदे होते हैं। आयुर्वेद भी यही कहता है कि दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से विशेषतौर पर पुरुषों को अनेक फायदे होते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन दूध के साथ किया जा सकता है और उनसे क्या क्या फायदे हमें मिलते हैं। लेकिन यह जरूर याद रखें बाजार से लाने के बाद खजूर को गर्म पानी में अच्छी तरह धो लें।

खजूर वाला दूध

 


दूध और खजूर को एक साथ उबालें। यानि दूध में ही खजूर डालकर उबालें और ठंडा कर दूध पी लें। इसके बाद खजूर भी चबा चबा कर खा लें। खजूर दूध पीने के बीच में भी खाए जा सकते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट  विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

शहद के साथ

 


कुछ लोग दूध में शक्कर मिलाते हैं। कुछ लोग फीका भी दूध पीते हैं। लेकिन आप शहद मिलाकर भी दूध मीठा कर सकते हैं। इससे दूध में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे आपका शरीर बलिष्ठ बनता है और मसल्स डवलप होते हैं। यानि अगर आप व्यायाम करते हैं तो शहद वाला दूध आपके लिए ही बना है। आपको यह जरूर पीना चाहिए। दूध में खसखस भी मिला सकते हैं। यह भी बॉडी बिल्डंग करने वालों के लिए फायदेमंद होता है।

दूध और बादाम

कहा जाता है कि दूध बादाम के सेवन से व्यक्ति पहलवान बन जाता है। यह बात गलत नहीं है। बादाम वाला दूध शारीरिक ताकत तो देता ही है लेकिन इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। यानि हार्ट की बीमारियों से हम बच सकते हैं।

दालचीनी और दूध


कुछ लोगों को रात को नींद नहीं आने की समस्या होती है। या फिर वे बिस्तर पर लेटे लेटे करवटें बदलते रहते हैं। इसका सबसे बढिय़ा इलाज है आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में दालचीनी का पाउडर एक चुटकी मिला कर पिएं। इसमें सिनेमेल्डिहाइड होता है। यह आपको नींद लाने में सहायक होगा। यदि दूध में कालीमिर्च पाउडर एक चुटकी मिलाकर पिएंगे तो आपका वजन कंट्रोल होगा। क्योंकि कालिमिर्च में पेपरिन होता है और दूध कैल्शियम का स्रोत है। इससे आपका वजन नियंत्रित होगा।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad