छाछ के इस तरह उपयोग से निखरता है चेहरे का रंग
-:अमिता पारीक:-
छाछ बड़ी सेहतमंद होती है। गांवों में इसका खूब सेवन किया जाता है। यह शरीर को ठंडा रखती है और काफी अधिक गुणकारी होती है। इसके सेवन से कई रोगों में राहत भी मिलती है और छाछ कई रोगों का इलाज भी है। यदि गाय के दूध की छाछ होती है तो बड़ी लाभकारी होती है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं छाछ पीने के फायदे।
वजन कम करती है छाछ
छाछ पाचन शक्ति बढ़ाने वाली होती है और इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता। अगर छाछ में नमक जीरा और पोदीना मिलाकर पिया जाए तो तेजी से वजन भी कम होता है और शरीर में कमजोरी भी नहीं आती।
रक्त शोधक के रूप में
रक्त विकारों के कारण फोड़े फुंसी होना आम समस्या है। लेकिन यदि मुहासे होने लग जाएं तो लोग चिंता करते हैं। छाछ एक प्रकार का रक्त शोधक भी है। इसे पीने से रक्त शुद्ध होता है। जिससे फोड़े फुंसी और मुहासे नहीं होते हैं। छाछ गाय के दूध से बनी हो तो अधिक अच्छी रहती है। इससे शरीर की सुन्दरता भी बढ़ती है।
पेट में भारीपन होता है दूर
खाना खाने के बाद कुछ लोगों को पेट भारी लगता है। छाछ पाचन क्रिया सही करती है इसलिए यह पेट का भारी पन भी दूर करने में सहायक होती है। छाछ में सौंठ और कालिमिर्च मिलाकर पीने से पेट का भारी पन दूर होता है।
त्वचा में लाती है चमक
छाछ से पेट भी साफ करती है और रक्त विकार भी दूर करती है। इससे आपके चेहरे पर चमक आती है क्योंकि रक्त विकारों से कई समस्याएं होती हैं जिनके कारण हमारी त्वचा की चमक खो जाती है। छाछ उसे पुन: लौटाने में सहायक होती है। छाछ में काला नमक सिका हुआ जीरा पीस कर डालने से और इसे पीने से काफी लाभ मिलता है। इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है और भूख भी बढ़ती है। छाछ से यदि चेहरा साफ किया जाए तो रंग तेजी से निखरता है।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। पसंद आई तो शेयर और लाइक कीजियेगा। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment