एक चुटकी खाएं और तेजी से पेट की चर्बी को कम होता देखें - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 24, 2017

एक चुटकी खाएं और तेजी से पेट की चर्बी को कम होता देखें

एक चुटकी खाएं और तेजी से पेट की चर्बी को कम होता देखें


दोस्तों पेट में चर्बी जमा होना हमें बेडौल बना देता है। हम प्रयास करते हैं कि किसी तरह हम यह चर्बी कम कर स्लिम हो जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। कई तरह की दवाएं खाकर हम थक चुके होते हैं। लेकिन यह चर्बी नहीं जलती न कम होती है। आज हम आपको एक ऐसा चूर्ण बता रहे हैं जिसे केवल एक चुटकी भर खाने से आपका फैट कम होता नजर आएगा। आप खुद हैरान रह जाएंगे कि यह चमत्कार हुआ कैसे। 

सामग्री

इस चूर्ण को बनाने के लिए हमें तीन चीजों की जरूरत होगी। ये तीनों चीजें किसी भी किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाती हैं। इन तीन चीजों के नाम हैं अलसी जीरा और अजवाइन। इन्हें निश्चित मात्रा में लेना होगा। क्योंकि अलसी में ओमेगा थ्री फैटी ऐसिड होता है और अजवाइन फैट को जलाता है। जबकि जीरा हमारा इम्यून सिस्टम ठीक रखता है।

कैसे बनाएं चूर्ण

चूर्ण बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को करीब तीन चार मिनट तक तवे पर या किसी बर्तन में गैस पर रखकर गर्म करें। फिर ठंडा कर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। यह पाउडर आपको तीन चम्मच लेना है। इसके बाद सूखा जीरा लें। जीरा एकदम सूखा होना चाहिए। जरा भी नमी हो तो फिर से धूप में सुखा लें। दो चम्मच जीरे की जरूरत होगी। इसके बाद तीसरी चीज जो लेनी है वह है अजवाइन। अजवाइन भी दो चम्मच लेना है। अब तीनों को मिक्सी में फिराकर बारीक चूर्ण बना लें और किसी चीनी मिट्टी के बर्तन में या शीशे की बोतल या मर्तबान में भरकर रख लें।

कैसे करें इसका सेवन

इस चूर्ण की एक चम्मच फंकी रोजाना नाश्ते से पहले गुनगुने पानी के साथ लेनी है। दस दिन तक ऐसा करने से आपको फैट कम होता नजर आने लगेगा। यदि जल्दी असर चाहिए तो शाम को भी लें। शाम को भोजन से पहले लेना है। इससे फैट जल्दी घटेगा।

यह सावधानियां रखना भी जरूरी

यदि आप यह चूर्ण ले रहे हैं तो सुबह शाम गुनगुना पानी ही भोजन के बाद पीना है। इसके अलावा तली भुनी चीजों से दूर रहें। पानी अधिक से अधिक पिएं। अलसी गर्म तासीर की होती है। यदि आप दो समय यह चूर्ण लेते हैं तो दिन में एक बार गोंद कतीरा पिएं या फिर ठंडी तासीर वाली चीज का सेवन करें।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad