इन चीजों को खाएंगे तो रहेंगे हमेशा फिट - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 20, 2017

इन चीजों को खाएंगे तो रहेंगे हमेशा फिट

इन चीजों को खाएंगे तो रहेंगे हमेशा फिट


दोस्तों वर्क आउट करने के बाद हमें तेजी से भूख लगती है। इससे यह डर होता है कि वर्क आउट से जो कैलोरी हमने बर्न की है वह फिर से जमा हो सकती है। इसलिए ऐसी चीजों का चुनाव खाने में करना होगा जिनसे भूख भी शांत हो जाएगी और मोटापा भी नहीं बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं क्या है वह चीजें।

नाश्ते में क्या लें


वर्क आउट करने के बाद काफी कैलोरी बर्न होती है। इससे भूख तेजी से लगती है। तो नाश्ते में हमें दलिया, ओटमील या साबुत अनाज लेना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और स्टार्च प्रचूर मात्रा में होता है। इससे भूख भी शांत होती है और कार्बोहाइट्रेड भी शरीर में नहीं बढेगा। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा। दलिया या ओटमील बिना मलाई वाले दूध के साथ लें और चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दलिया फीका भी खा सकते हैं।

आलू में हैं बड़े गुण


वर्क आउट के बाद आलू का सेवन भी कर सकते हैं। आलू उबाल लें और उसे काटकर उसमें अंकुरित अनाज मिलाकर चाट बनाकर खाएं। इससे छह घंटे तक भूख नहीं लगती और यह सेहत के लिए भी अच्छा रहता है।

कैसे खाएं अंडा

 

नाश्ते में अंडा भी खाया जा सकता है। लेकिन यह उबाल कर ही सेवन करें या फिर आमलेट बनाकर खाएं। इसे फ्राई नहीं करें। अंडे में प्रोटीन होता है जिससे कई घंटे तक भूख नहीं लगती और खाना कम खाया जाता है। अंडे से मिलने वाली कैलोरी २४ घंटे से भी अधिक समय तक काम करती है और यह हमें फिट व स्लिम रखता है। फैट नहीं बढ़ाता।

पास्ता

 

पास्ता में होल ग्रेन पास्ता ही खाना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो हमारी सेहत का सबसे अच्छा दोस्त होता है। यह पास्ता लो फैट सॉस के साथ या फिर हल्के मसाले के साथ खा सकते हैं। इससे भी जल्दी भूख नहीं लगती।

पॉपकॉर्न

 

कई बार व्यायाम के तुरंत बाद भूख लग आती है वह भी बहुत जोर की। तो ऐसे में पॉपकॉर्न खाएं। क्योंकि यह साबुत अनाज से बना होता है। घी या मक्खन या नमक में बना पॉपकॉर्न खाने के बजाय ओवन में बना पॉपकॉर्न खाएं। इससे भूख भी शांत होगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad