नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 7, 2017

नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी व सुभाष बराला का पुतला फूंका

रवीश ग्रेवाल बने जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

रोहतक।  राहुल गांधी की गाड़ी पर गुजरात में हुए पथराव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा चंडीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में रोहतक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमी ग्रेवाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस भवन के बाहर नरेंद्र मोदी एवं सुभाष बराला का पुतला फूंका गया।
     इस मौके पर मोनू शर्मा ने कहा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की हरकत ने यह साबित कर दिया कि सार्वजनिक मंचों से महिला सुरक्षा का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार वास्तव में महिला विरोधी है और केवल इतना ही नहीं, विकास बराला की शर्मनाक हरकत के पश्चात सत्ताधारी दल द्वारा उसे बचाने की कोशिश ने सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
        मोनू शर्मा ने कहा कि अब इसमें कोई दो राय नहीं है कि सरकार के नेता लड़कियों को केवल भोग की वस्तु समझते है एवं स्त्री शोषण की मानसिकता से ग्रस्त है और ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के उस बयान को भी शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।
         भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिन के हरियाणा प्रवास पर कटाक्ष करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमी ग्रेवाल ने कहा कि शाह भाजपा नेताओं को नैतिकता और चारित्रिक निर्माण का ऐसा कौन सा पाठ पढ़ा कर गए थे, कि उनके जाने के चंद घंटों के पश्चात ही यह घटना घटित हो गई। उन्होंने पीडि़त लडक़ी के सोशल मीडिया पर झलके दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में एक आईएएस अधिकारी की बेटी इतनी खौफज़दा हो जाए, वहाँ आम लड़कियों को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकती है।
        राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर गुजरात में हुए पथराव की निंदा करते हुए कांग्रेसी नेताओं कहा कि भाजपा हर प्रदेश में अपना जनाधार खोती जा रही है और राहुल गांधी पर हमला  गुजरात के नेताओं की खीझता को दर्शाता है।
      इससे पूर्व जिला प्रभारी रोहतक धीरज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवीश ग्रेवाल की पार्टी के प्रति कत्र्तव्यनिष्ठा व समर्पण को देखते हुए उन्हें युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
      इस मौके पर उनके साथ धीरज कुमार प्रभारी युवा कांग्रेस, संदीप हुड्डा किलोई युवा कांग्रेस, पंकज सचदेवा पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रघुवीर सैनी, चरणजीत शर्मा, विकास परमार, काला, प्रदीप, आशीष, गीता भारती, सुनीता रानी, महेंद्र भट्ट, रामकुमार, राज वर्मा, राजीव अत्री, आशीष बधवार, डॉ. मामराज स्वामी, प्रदीप पावरिया, डॉ अशोक नीटू एवं पारस मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad