अब रंगों की पसंद से पहचानिये कि कैसी है आपकी प्रेमिका - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 14, 2017

अब रंगों की पसंद से पहचानिये कि कैसी है आपकी प्रेमिका

अब रंगों की पसंद से पहचानिये कि कैसी है आपकी प्रेमिका




दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति अपने करीबी लोगों के बारे में जानना चाहता है। यदि वह प्रेमिका अथवा पत्नी हो तो बात अलग होती है। प्रत्येक महिला को अलग अलग रंग पसंद होते हैं। इन्हीं रंगों के आधार पर आप अपनी पत्नी के स्वभाव का पता लगा सकते हैं। कैसे तो आइये हमारे इस लेख में जानते हैं कि किस रंग में छिपे हैं कौनसे राज और कैसे करें आप अपनी पत्नी की रंगों के चयन के आधार पर पहचान।

सफेद रंग

जिस महिला को सफेद रंग को पसंद है वह सज्जन सरल दयालु भली सच्ची स्वार्थ रहित न्यायप्रिय तथा मानवीय गुणों से संपन्न होती है। दूसरों की सहायता सेवा का गुण स्वभाव में गंभीरता आडंबरहीनता इनके व्यक्तित्व में शामिल होता है। ये आत्मविश्वासी होती हैं।

पीला रंग

पीला रंग पसंद करने वाली महिलाएं गप-शप में रुचि रखने वाली और जिज्ञासु प्रवृत्ति की होती है। ऐसी महिला दूसरे के विषय में अधिक जानने का शौक रखती है। इनसे बचिये। ये जासूस भी होती हैं। स्वच्छंद और बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती है। साहित्यिक अभिरुचि वाली और घटनाओं पर अपनी राय विवेचनात्मक शैली में प्रस्तुत करना इनकी विशेषता होती है। चरित्र के मामले में इनका कोई सानी नहीं होता। उच्च मानदंडों से सरोकार रखती है।

नारंगी रंग

जो स्त्री नारंगी रंग को अधिक पसंद करती है वह मैत्रीपूर्ण स्वभाव वाली होती हैं और अपने मैत्री संबंधों में संतुलन बनाए रखने वाली होती हैं। ये अपने अधिकारों की मांग अत्यंत कुशल तरीके से करती हैं कि किसी को भी बुरा नहीं लगे। आध्यात्मिक चिंतन, सभी के प्रति सद्भाव  रखती हैं। समाजहित एवं परिवार के प्रति दायित्वों के निर्वहन में सदैव सजग बनी रहती है। चाल-ढाल से गजगामिनी नजर आती है। निराशा में भी आशा का भाव रखती हैं।

गुलाबी रंग

जो स्त्रियां गुलाबी रंग को पसंद करती हैं उनकी चाल-ढाल में गंभीरता तथा व्यवहार में दृढ़ता पाई जाती है। कुछ अहंकारी भी होती हैं लेकिन चंचलता और व्यावहारिक शालीनता इनके व्यक्तित्व में शामिल होती है। मुखड़े पर थिरकती मुस्कान और आंखों में चुंबकीय आकर्षण इनके व्यक्तित्व को मनोहारी बना देता है। शिष्टाचार इनके सामाजिक परिवेश को और भी समृद्ध बना देता है।

लाल रंग

जो महिला लाल रंग को पसंद करती है वह अस्थिर स्वभाव वाली होती है। जल्द गुस्सा और जल्द प्रेम इनका स्वभाव होता है। ये निर्भीक होती हैं और उत्तेजक होती हैं। साहसी तथा अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को आनंदपूर्ण बनाने की इच्छुक रहती है। ये वर्तमान में यकीन रखती हैं और भविष्य की चिंता नहीं करती। कर्म को अधिक महत्व देती हैं।

भूरा रंग

भूरा रंग पसंद करने वाली महिलाएं व्यवस्थाप्रिय होती हैं। अकाल्पनिक एवं नियमित जीवन बिताने की अभ्यस्त होती हैं। अपनों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम रखती हैं। साज-सज्जा, वस्त्रालंकार में माहिर होती है। उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में शोखी नजर आती है। सही मायने में जीवन यही जीती है।

हरा रंग

जो स्त्रियां हरा रंग पसंद करती हैं वे लंबे समय तक बातचीत की शौकीन होती हैं। उनके मन में उमंग और उल्लास का अद्भुत् सम्मिश्रण रहता है। इनकी कल्पना शक्ति अच्छी होती है। सुखद सपनों देखना इन्हें पसंद है। वे जब भी जिससे प्यार करती हैं जी-जान से करती हैं। नफरत करने पर बेवफा बनते देर नहीं लगती। बातचीत में हास-परिहास, पर्यटनशील, प्रकृति की दीवानी होती हैं।

बैंगनी रंग

जो स्त्रियां बैंगनी रंग पसंद करती हैं उनके मन में वैभव-विलास की तीव्र लालसा होती है। ऐसी स्त्रियां व्यक्तिगत रूप से महत्वाकांक्षिणी भले ही न हों, किंतु जीवनसाथी उन्हें सुखी तथा संतुष्ट बनाए रखने  में दिन-रात एक कर देते हैं।

नीला रंग

जो स्त्रियां नीला रंग पसंद करती हैं वे कभी प्रसन्न होती हैं और अगले ही क्षण निराश। वे अपने संवेगों पर नियंत्रण नहीं रख पातीं। वैसे ऐसी स्त्रियां स्वभाव की अच्छी होती हैं। वे दूसरों के प्रति सहानुभूति रखती हैं। दूषित विचारों से दूर रहती हैं। रहस्यमय भी होती हैं, क्योंकि उनकी उदासी का कारण कोई नहीं जान पाता।

सलेटी रंग

जो स्त्रियां स्लेटी रंग पसंद करती हैं वे शांत, कुशल, परिश्रमी तथा अपने काम से काम रखने वाली होती हैं। मस्तिष्क उर्वराशील होता है। यदि उन्हें अभी प्रतिभा का समुचित उपयोग करने का अवसर मिले, तो व्यावसायिक या अन्य क्षेत्रों में वे बहुत अच्छा काम कर सकती हैं। इनमें से कुछ स्त्रियां कठोर और स्वभाव से अभिमानी होती हैं।

काला रंग

जो स्त्रियां काला रंग पसंद करती हैं, वे सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति की होती हैं। कभी-कभी उनके स्वभाव में तीखापन भी देखा जा सकता है। व्यक्तित्व आकर्षक, सौन्दर्य में साक्षात् सुंदरता की देवी रूपगर्विता पति-प्रेमी पर दबदबा बनाए रखने में कुशल और आत्मविश्वासी होती हैं। विलासमय जीवन इनकी जीवनशैली का अंग है। ऊपर से कठोर और अंतरमन इनका मखमली होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad