पायरिया और पसीना सताए तो जम के जामुन खाएं
दोस्तों गर्मियों और उमस में पसीना किसे नहीं आता। जिन्हें पसीना सामान्य तरीके से आता है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। लेकिन जिन्हें इतना पसीना आता है कि कपड़े ही गीले हो जाएं और काम करना मुश्किल हो जाए तो फिर इसका उपाय करना भी जरूरी हो जाता है। या तो आप डॉक्टर्स के चक्कर लगाएं या फिर घरेलु उपाय अपनाएं। यदि उपाय सस्ते और कारगर हों तो क्या कहने। आज हम आपको पसीने से बचाव का ऐसी ही उपाय बताने जा रहे हैं।
बहुत उपयोगी है जामुन स्नान
कुछ दिन पहले आपने अखबारों में पढ़ा होगा कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बारहसिंघों के सींग के खून से स्नान करते हैं। क्योंकि इससे अनेक बीमारियां दूर होती हैं। इसी प्रकार जामुन स्नान बताया गया है। दास्तों जिन लोगों को पसीना बहुत आता है उन्हें जामुन स्नान करना चाहिए। इसके लिए पहले आप जामुन के पत्तों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और उसे पानी को ठंडा कर उससे स्नान करें। एक माह लगातार ऐसा करने पर आपके पसीना अधिक आने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और आप सुगंधित भी रहेंगे।
तैलीय त्वचा वाले ध्यान दें
जिन लोगेां की त्वचा तैलीय है। उनके फोड़े फुंसी निकलने की समस्या अधिक रहती है। ऐसे लोगों को सीजन में जामुन खाने चाहिएं। इसके अलावा जामुन की गुठली सुखाकर घिस लें और उसे फुंसी पर लगाने से फुंसी ठीक होती है। तो हुए न आम के आम गुठलियों के दाम। यानि जामुन आम से भी अच्छा है। इससे मुहासे भी दूर होते हैं।
पायरिया होता है ठीक
कुछ लोगों को दांतों में पायरिया की शिकायत होती है। उन्हें दांतों में दर्द और दुर्गन्ध की परेशानी रहती है। ऐसे लोगों को जामुन के वृक्ष की छाल को पानी में उबाल कर रोजना कुल्ला करना चाहिए। इससे जहां दांत मजबूत होते हैं वहीं मुंह की दुर्गन्ध भी दूर होती है। इसके अलावा जामुन के पेड़ की छाल को जलाकर राख बना लें। इसमें फिटकरी और सेंधानमक मिलाकर पाउडर बना लें। यह पाउडर आप मंजन के रूप में उपयोग लें। इससे पायरिया दूर हो जाएगा।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। अच्छी लगी तो कमेंट बॉक्स में लिखें। इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment