सेल्फी स्टिक के ये फायदे लड़कियां जरूर पढें
दोस्तों आज दुनिया हथेली पर सिमट गई है। आप हर काम अपने मोबाइल से कर सकते हैं। सेल्फी जगत में तो आजकल आ रहे नए मोबाइलों ने ऐसी हलचल मचाई है कि लोग सेल्फी के दीवाने हो गए हैं। लेकिन यहां भी जब कुछ कमी नजर आई तो आविष्कार हुआ सेल्फी स्टिक का। क्योंकि शुरू से ही हम सुनते आए हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। और इस सेल्फी रूपी जननी से पैदा हुई है सेल्फी स्टिक। सेल्फी स्टिक ने किस प्रकार सेल्फी को और आसान बना दिया। क्या क्या हैं इसके लाभ आइये आज हम इस पर प्रकाश डालते हैं।
क्यों जरूरी है सेल्फी स्टिक
जैसा की मैं बता चुका हूं कि मोबाइल से स्वयं की तस्वीर स्वयं लेना ही सेल्फी कहलाता है। इसके लिए मोबाइल कंपनियों ने मोबाइल में आगे भी कैमरा लगा दिया है। पहले कैमरा केवल पीछे होता था। इससे पहले के मोबाइल्स में कैमरा नहीं होता था। कैमरे वाले मोबाइल से जब हम सेल्फी लेते हैं तो पूरा फोटो नहीं आ पाता। मुद्राएं परिवर्तित हो जाती हैं। क्योंकि हमारा ध्यान मोबाइल कैमरे को सेट करने लग जाता है फिर भी हमारी और कैमरे की दूरी कम होने के कारण सेल्फी ठीक नहीं आती। सेल्फी स्टिक ने यह कमी पूरी कर दी है। सेल्फी स्टिक में मोबाइल सेट कर हम दूरी को स्टिक जितना बढ़ा सकते हैं। इससे सेल्फी अच्छी आती है। खासकर गु्रप सेल्फी के लिए यह अच्छा साधन है। इसके अलावा पीछे तक काफी दूर तक का नजारा भी हम सेल्फी में कैद कर सकते हैं।
क्या है सेल्फी स्टिक
स्टिक का अर्थ छड़ी लकड़ी या डंडा होता है। यह एक ऐसी छड़ी होती है जिसमें हम मोबाइल सेट कर सकते हैं। मोबाइल इस छड़ी के टॉप पर सेट हो जाता है। इस छड़ी को जरूरत के हिसाब से लंबा या छोटा भी किया जा सकता है। आजकल आ रही सेल्फी स्टिक की लंबाई दो से तीन फीट होती है। इससे अधिक भी हो सकती है। इसमें टॉप पर मोबाइल सेट करने के बाद लीड के जरिये इसे स्टिक के सिस्टम से जोड़ देते हैं। इसका बटन स्टिक की मूठ पर होता है जो कि हमारे हाथ में अंगूठे के पास बना होता है। स्टिक की सहायता से मोबाइल का कैमरा सेट होने के बाद हम जब इस बटन को अंगूठे से दबाते हैं तो हमारा फोटो मोबाइल के कैमरे में कैद हो जाता है। इससे हम बेस्ट सेल्फी ले सकते हैं।
सेल्फी स्टिक के देसी उपयोग
भारत के गांवों में लोग शुरू से ही छड़ी अपने पास रखते हैं। यह छड़ी गाय भैंस कुत्ता बंदर आदि को भगाने के काम आती है। या कह सकते हैं कि पशुओं और जंगली जानवरों से रक्षा के काम आती है। सेल्फी स्टिक भी यदि हमारे हाथ में हो तो हम कुत्ता बंदर गाय भैंस आदि पशुओ को तो अपने से दूर कर ही सकते हैं। जरूरत के समय यह हमारे लिए हथियार के रूप में भी काम आ सकती है। क्योंकि यह छड़ी की तरह दिखती है। इससे आप शैतानी कर रहे अपने बच्चे को भी दिखा कर चुप करा सकते हैं। अत: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए सेल्फी स्टिक अधिक काम की हो सकती है। उन्हें हमेशा अपने साथ सेल्फी स्टिक रखनी चाहिए।
कहां होती है जरूरत
सेल्फी सभी जगह ली जा सकती है। इसके लिए केवल हमारे पास सेल्फी फोन होना जरूरी होता है। सही अवसर पर यदि सेल्फी ली जाए तो अधिक अच्छा होता है। और यदि हम सेल्फी स्टिक का उपयोग करें तो और भी बेहतर हो सकता है। सेल्फी स्टिक की जरूरत अधिकांश उस जगह हो सकती है जहां हमें गु्रप सेल्फी लेनी हो या फिर लाँग शॉट लेना हो। सेल्फी स्टिक इसके लिए बेहतर साधन हो सकता है। क्योंकि सेल्फी स्टिक से सब्जेक्ट और मोबाइल कैमरे की दूरी बढ़ाई जा सकती है और इससे सेल्फी अधिक एरिया और अधिक लोगों का कवरेज कर सकती है।
दो दोस्तों आप समझ गए होंगे कि सेल्फी स्टिक क्या है और कैसे काम आती है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment