जानिये अभी अक्षय कुमार के खिलाफ क्यों हो गए फैन्स
अक्षय कुमार भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं। उन्हें कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आपको पता है कि वे देशभक्ति के मामले में भी अन्य अभिनेताओं से कहीं आगे रहते हैं। लेकिन कभी कभी जोश ऐसाी हरकतें करवा देता है कि लोग सब भूल भालकर पीछे लग जाते हैं। दोस्तों आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में जरा सी भूल आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसा ही अक्षय कुमार के साथ हुआ। आइये जानिये हमारे साथ कि अक्षय कुमार ने ऐसा क्या किया कि लोग लग गए उनके पीछे।
क्या है तिरंगा विवाद
विश्वकप महिला क्रिकेट कप के फाइनल के दौरान वहां अक्षय कुमार भी मौजूद थे। वे भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने वहां पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने तिरंगा हाथ में लिया और उसे लहराने लगे। लेकिन वे यह भूल गए कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ा हुआ है। यह फोटो जब सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी कि तिरंगा तो सीधा पकड़ लें। दरअसल तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर होना चाहिए। जबकि अक्षय कुमार ने हरा रंग ऊपर किया हुआ था। अक्षय को जब गलती समझ आई तो उन्होंने यह पोस्ट हटा दी और गलती भी मान ली। यह भलमनसाहत ही है कि गलती मान ली। गलती किसी से भी हो सकती है।
टायलेट से भी हुए चर्चित
हाल ही में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई। इस कारण भी वे चर्चा में रहे। फिल्म ११ अगस्त को रिलीज होनी थी लेकिन ऑनलाइन आ गई। यह देख अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर दी कि पायरेसी के खिलाफ लड़ाई लडनी चाहिए। साथ ही लोगों से पायरेसी नहीं करने की अपील भी की।
पायरेसी के बिना संभव नहीं दुनिया
दोस्तों यह दुनिया पाइरेसी पर ही चल रही है। क्लोन तो इंसानों के भी बन रहे हैं तो फिल्में क्या चीज हैं। दैनिक उपयोग का नकली सामान बाजार में भरा पड़ा है। ब्रांडेड माल भी बाजार में इतनी मात्रा में नकली है कि पकड़ पाना मुश्किल है। सभी एजेंसियां इसके पीछे लग जाएं तो भी पाइरेसी का बाजार खत्म नहीं होने वाला। फिल्म और संगीत के बाजार में भी पायरेसी जडें जमा चुका है। इंटरनेट के जमाने में डाटा लीक होना सामान्य बात है। हैकर्स से बचना नामुमकिन होता जा रहा है। सो पाइरेसी के बिना आज की दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती।
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment