मोटा ताजा शरीर पाने को करें चार में से एक उपाय
दोस्तों सभी लोग चाहते हैं उनका शरीर मोटा ताजा ह्रष्ट पुष्ट नजर आए। मां भी चाहती है कि उसका बेटा तंदुरस्त हो। पत्नी चाहती है कि उसका पति तंदरुस्त लगे। गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका ब्वॉय फ्रेंड हैंडसम और हैल्दी लगे। तो दोस्तों आज हम आपको केवल चार उपाय बताएंगे जिनसे आप कुछ ही महीने में तंदुरस्त हो जाएंगे।
रोजना केले खाएं
रोजाना नाश्ते में केले खाएं। आप चाहें तो केला और दूध दोनों को मिक्सी में फिरा कर बनाना शेक बना लें और प्रतिदिन सुबह उसका सेवन करें।
खड़े बीम लगाएं
नाश्ते से पहले आप प्रतिदिन खड़ेे बीम लगाएं। यानि कि अप किसी चीज को दोनों हाथों से पकड़ कर ऊपर लटक जाएं और हाथों के जोर से अपने लटके हुए शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान अपने पैर नहीं मोड़ें। इससे आपके कंधे मजबूत और सुंदर बनेंगे। आप पर हर कपड़ा फिट और अच्छा लगेगा।
दूध के साथ लें शहद
दूध दोनों समय पी सकते हैं लेकिन उसे शहद डालकर मीठा करें। इससे कैलोरी कम मिलेगी और शरीर भी मोटा होगा।
चने भिगोएं और मिश्री मिलाकर खाएं
रोजना चने रात को भिगो दें। चने की दाल भी भिगो सकते हैं। सुबह इसमें मिश्री मिलाकर चबा चबा कर खाएं। इतना चबाएं कि यह बिल्कुल निगलने लायक हो जाए। नहीं तो आपका पेट भी खराब हो सकता है।
No comments:
Post a Comment