दही को इस तरह खाने से शीघ्र होता है वजन कम - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2017

दही को इस तरह खाने से शीघ्र होता है वजन कम

दही को इस तरह खाने से शीघ्र होता है वजन कम



दही प्रतिदिन खाई जाने वाली चीज है। लेकिन आप इसके फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं दही खाने के दस बड़े फायदे।

१ दही खाने से पेट ठंडा रहता है और पाचन क्रिया सही रहती है।
 
२ दही दांतों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। क्योंकि यह कैल्शियम का भी स्रोत है।

३ पायरिया और मुंह की दुर्गन्ध को दूर करता है। क्योंकि इसमें लेक्टिक एसिड होता है।
 
४ रोजाना एक कटोरी दही खाने से कैलेस्ट्रोल कम होता है। लेकिन आपको तली भुनी चीजें खाना बंद करनी होंगी।

५ रोजाना एक कटोरी दही खाएं और व्यायाम करें तो आपका ब्लडप्रेशर भी नॉर्मल रहेगा। हाईपरटेंशन भी दही खाने से नियंत्रित रहती है।

६ महिलाओं में अक्सर वैजाइनल इन्फेक्शन हो जाता है। अगर एक कटोरी दही रोजाना खाएं तो वैजाइनल इन्फेक्शन कम हो सकता है।

७ उल्टा सीधा खाने से आंतों में कई बार इन्फेक्शन हो जाता है। दही खाने से आंतों का इन्फेक्शन सही होता है।

८ दही खाने से इम्युनिटी पावर यानि कि रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आप रोगों से बचे रहते हैं।

९ दही खाने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होता है। इससे आपका वजन कम होता है और बढ़ता नहीं है।

१० दही के सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर का टॉक्सिन यानि की जहर बाहर निकल जाता है।

इस बात का रखें ध्यान

दही मिट्टी के बर्तन में ही जमाएं। अगर दही खट्टा अधिक है तो उसे कपड़े में बांधकर लटका दें। सारा पानी निचड़ जाने के बाद दही कपड़े से निकाल लें और उसमें पानी मिलाकर खाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad